Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction game
पेट्रोल-डीजल और CNG हुए महंगे, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर; 3 रुपए की बढ़ोतरी लागू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
नगर कौंसिल मुल्लांपुर दाखा के सफाई सेवकों की हड़ताल 11वें दिन में शामिल CBSE 12वीं रिजल्ट में गुरु नानक पब्लिक स्कूल और पीस पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दोनों संस्थानों ने दर्ज किया 100% परिणाम पेट्रोल-डीजल और CNG हुए महंगे, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर; 3 रुपए की बढ़ोतरी लागू Jammu: कश्मीरी पंडितों के लिए अलग वर्गीकरण की उठी मांग, समुदाय की पहचान को लेकर चर्चा तेज NEET-UG परीक्षा अब ऑनलाइन होगी, 21 जून को रीएग्जाम; पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन : सीईओ अनिंदिता मित्रा पंजाब पुलिस ने 10 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर में 74,000 से अधिक दोपहिया वाहनों की की चेकिंग भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान; कहा, "हम पंजाब से नशे का कलंक मिटा देंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया Bhopal: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, पुणे-गोरखपुर के बीच रेल सेवा को मजबूती Shimla: हिमाचल में चुनाव प्रचार का समापन, पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत
Logo
Uturn Time
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। नए रेट 15 मई से लागू हो गए हैं, जिसके तहत पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। करीब दो साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी के साथ प्रमुख शहरों में CNG के दाम भी बढ़ाए गए हैं और अब यह लगभग 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। दिल्ली में CNG की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो तय की गई है। तेल कंपनियों का कहना है कि फिलहाल उन्हें पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 25 से 30 रुपए तक का घाटा हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव भी इस बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। जानकारों के अनुसार ईरान-अमेरिका तनाव के बीच क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं तो आने वाले समय में ईंधन और भी महंगा हो सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ना तय है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे सब्जियां, फल और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। साथ ही खेती की लागत बढ़ने से खाद्य उत्पाद भी महंगे होने की आशंका है। बस और ऑटो किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले समय में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।