Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
"आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मामले में सोशल मीडिया प्रभावक काबू"
प्रयागराज: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो फैलाने के मामले में एक इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक कंटेंट साझा कर रहा था, जिससे साइबर कानूनों का उल्लंघन हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन कार्तिक शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नगर के कीडगंज थाना क्षेत्र के न्यू बैरहना निवासी सुमित गुप्ता है । उसके खिलाफ थाना कैंट में आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुमित पर आराेप है कि उसने एक महिला के साथ मिलकर पीड़ित अधिवक्ता की फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने का प्रयास किया। साथ ही पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप है। साइबर सेल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपित की पहचान की। जांच के दौरान काल भी सुमित नाम से इंस्टाग्राम आईडी का संचालन आरोपित ने करनेे की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक आईफोन मोबाइल बरामद किया है।