Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
"256 करोड़ से कुंभ और आपदा योजनाओं को मिलेगी गति"
देहरादून: राज्य सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों, आपदा प्रबंधन और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस फंड से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जनपद को राहत एवं बचाव मद में 3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ और तैयारी एवं क्षमता विकास मद में 2 करोड़, प्रति जनपद 10 करोड़ की दर से कुल 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिलाधिकारियों के लिए आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए कुल 26 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़, पथुलोक बैराज मार्ग के सुधार कार्य के लिए 2.13 करोड़ और बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1.36 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के पित्थूवाला शाखा क्षेत्र में कमला पैलेस और जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों के लिए 20.37 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा एसएएससीआई कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रप्रयाग की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़, चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 24.38 करोड़ और टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम 'शहीद चौक' रखे जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया है।