Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
"महिलाओं की सुरक्षा पर UKD का विरोध, प्रशासन पर सवाल"
देहरादून: चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कथित बलात्कार मामले के विरोध में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने ड्रोन चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने इस घटना को देवभूमि उत्तराखण्ड को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। Also Read - संजय दत्त की फिल्म 'आखरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज,15 मई को आएगी सिनेमाघरों में महानगर संगठन मंत्री कपिल कुमार ने कहा कि एक तरफ भाजपा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है और दूसरी तरफ उन्हीं के नेताओं द्वारा उत्तराखण्ड की बेटियों की अस्मिता को लूटने का कार्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे अपराधियों को कठोरतम सजा नहीं दी जाएगी, तब तक प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं लगातार घटित होती रहेंगी। महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए। यदि सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास करेगी तो उत्तराखण्ड क्रान्ति दल प्रदेशभर में जनआंदोलन खड़ा करेगा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। पुतला दहन में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, बहादुर सिंह रावत, रघुवीर राणा, अनूप सिंह राणा, गिरीश कोठारी, राकेश ध्यानी, आशीष बिष्ट, संतोष नौटियाल, राम भट्ट, रमन धनाई, अनीता चंद, संदीप, मनोज भट्ट सहित अनेक मातृशक्ति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।