Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
New Delhi 02 Apr : अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिए जाने के बाद अब यूएस कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि प्रभावित कंपनियों और कारोबारियों से वसूला गया पैसा ब्याज सहित लौटाया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने 2025 में आपातकालीन कानून के तहत बड़े पैमाने पर आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए थे, जिन्हें 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बताया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत के जज ने यूएस कस्टम्स को निर्देश दिया कि सभी अवैध रूप से वसूले गए शुल्क वापस किए जाएं और उस पर ब्याज भी दिया जाए। बताया जा रहा है कि करीब 3.3 लाख आयातकों से लगभग 166 अरब डॉलर (करीब 13 लाख करोड़ रुपये) की वसूली की गई थी, जिसे अब लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि इतनी बड़ी राशि की वापसी एक जटिल प्रक्रिया है और इसमें समय लग सकता है। इस फैसले को अमेरिकी व्यापार जगत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जबकि ट्रंप की आर्थिक नीतियों पर यह एक बड़ा कानूनी झटका है।