Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
1984 की यादों के बीच अकाल तख्त साहिब में अखंड पाठ का शुभारंभ
अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी (6 जून) को लेकर अमृतसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया, जो 1984 के सैन्य अभियान में मारे गए लोगों की स्मृति को समर्पित है। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह सहित कई धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। धामी ने जून के पहले सप्ताह को सिख इतिहास का बेहद पीड़ादायक दौर बताते हुए कहा कि 1984 की घटनाओं के घाव आज भी समुदाय के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि हर साल इस अवधि में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया जाता है। इस मौके पर बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा भी उठाया गया। एसजीपीसी ने सरकार से मानवीय आधार पर इस पर विचार करने की अपील की। बरसी के साथ-साथ 1984 की घटनाओं को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी भी शुरू की गई है, जिसमें उस समय के हालात और नुकसान को दिखाया गया है। यह प्रदर्शनी 6 जून तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। श्रद्धांजलि समागम को लेकर धार्मिक परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।