विपन अरोड़ा का दावा— राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस 2027 चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार
लुधियाना: लुधियाना के हल्का सेंट्रल में सांसद एवं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के ब्लॉक कांग्रेस प्रधान विपन अरोड़ा के निवास स्थान पहुंचने पर पूर्व विधायक सुरिंदर डावर, पार्षद शाम सुंदर मल्होत्रा तथा पार्षद इकबाल सिंह सोनू डीको की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरिंदर डावर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ी रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ लोगों के मुद्दे उठाएगी।
ब्लॉक प्रधान विपन अरोड़ा ने कहा कि राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित और सक्रिय करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।