Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
निर्माण कार्य ठप, लोगों ने सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की मांग की
जीरकपुर 12 Feb : बलटाना स्थित सुखना चो पर निर्माणाधीन पुल इन दिनों राहत की बजाय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अधूरे निर्माण और अस्थायी कच्चे रास्ते के कारण क्षेत्रवासियों व रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पुल के ऊपर बनाए गए अस्थायी कच्चे मार्ग पर दो वाहन मिट्टी में धंस गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर डाली गई ढीली मिट्टी और कीचड़ के कारण वाहनों के पहिए फिसलकर गहराई तक धंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को बाहर निकाला। इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य लगभग ठप पड़ा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। पुल अधूरा होने के कारण लोगों को मजबूरन असुरक्षित और कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है, जो बारिश या नमी के समय और अधिक खतरनाक हो जाता है। पुल बंद होने से लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल जाने वाले बच्चों और व्यापारियों को रोजाना देरी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाओं को भी रास्ता बदलना पड़ता है, जिससे जोखिम बढ़ सकता है। कच्चे मार्ग पर बड़े गड्ढे और ढीली मिट्टी हादसों को न्योता दे रहे हैं, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो निर्माण कार्य तुरंत दोबारा शुरू किया जाए या फिर अस्थायी रूप से मजबूत और सुरक्षित मार्ग तैयार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। कोटस “हमारा अभी साइट पर काम चल रहा है। हम इस रास्ते को अब जल्द ही बंद करेंगे।” — जसपाल सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी