Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 07 Feb : साईं सेवा संस्था ट्राई सिटी चंडीगढ़ के सदस्यों ने सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सारंगपुर थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से उन्हें आगामी 4 अप्रैल को धनास में आयोजित होने वाले भव्य माँ के जागरण के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया। भेंट के दौरान संस्था अध्यक्ष उमेश कुमार ने माँ के जागरण के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने में ऐसे धार्मिक आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह जागरण क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य ललित, अर्जुन, राजेश, रविंद्र, अरुण, जितेंद्र, दीपू, राजेंद्र सहित अन्य साथी मौजूद रहे। वहीं मनोज, कौशल, राहुल, मनीष, रोहित, कृष्णा आदि सदस्यों ने भी कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज ने साईं सेवा संस्था ट्राई सिटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए जागरण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कानून-व्यवस्था के सहयोग का आश्वासन भी दिया।