Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/7 फरवरी। लीफोर्ड फ्री इवनिंग स्कूल जो एनजीओ इनिशिएटर्स ऑफ चेंज और लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड की संयुक्त पहल है का शनिवार 200 फीट रोड, लुधियाना में औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम लुधियाना ज्वाइंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों, सीएफओ, लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड से सारिका गुप्ता तथा चेयरमैन, इनिशिएटर्स ऑफ चेंज गौरवदीप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर ने एक ऐसे परिवर्तनकारी अभियान की औपचारिक शुरुआत की, जिसका उद्देश्य आसपास के गांवों के लगभग 150 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल बैग उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसदेव सिंह सेखों ने कहा कि इनिशिएटर्स ऑफ चेंज ने हमेशा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है और अब लीफोर्ड के सहयोग से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ेगा। संबोधित करते हुए गौरवदीप सिंह ने कहा कि यह केवल एक विद्यालय नहीं है, यह उद्देश्य और करुणा के सहयोग से हासिल की जा सकने वाली उपलब्धियों का प्रतीक है। ----