ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
माता-पिता बच्चों को बाणी और विरासत से जोड़ने के लिए उन्हें गुर इतिहास से अवगत कराएं : विधायक कुलवंत सिंह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
गतका प्रतियोगिताओं में खालसा सेवा दल गतका अखाड़ा विजेता रहा ,गुरुद्वारा नानक दरबार में शीघ्र शुरू होगा गतका अखाड़ा : फूल राज सिंह शस्त्र कला में स्टंटबाज़ी और बाज़ीगरी का कोई स्थान नहीं : हरजीत ग्रेवाल मोहाली, 26 दिसंबर 2025 : छोटे साहिबज़ादों और माता गुजर कौर जी की अतुलनीय शहादत की स्मृति को समर्पित, गतका एसोसिएशन जिला एस.ए.एस. नगर तथा सरब सांझा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय गतका टूर्नामेंट के दौरान सिख युद्धकला के रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के तत्वावधान में सेक्टर-91 स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार के समीप मैदान में आयोजित इन पारंपरिक मुकाबलों में खालसा सेवा दल गतका अखाड़ा मोहाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिसल शहीदां गतका अखाड़ा द्वितीय तथा माता साहिब देवा गतका अखाड़ा (बालिकाएं) ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की सोटी-फर्री (व्यक्तिगत) प्रतियोगिता में इशप्रीत कौर ने प्रथम और हरमनप्रीत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कों की श्रेणी में इंदरजीत सिंह प्रथम तथा बघेल सिंह द्वितीय रहे। इस अवसर पर शस्त्र कला का फाइनल मुकाबला हलका विधायक सरदार कुलवंत सिंह ने विश्व गतका फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के डायरेक्टोरेट के चेयरमैन फूल राज सिंह, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल तथा सोसाइटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ करवाया। अपने संबोधन में विधायक कुलवंत सिंह ने साहिबज़ादों की अद्वितीय शहादत का स्मरण करते हुए संगत को गुरु साहिब द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने, बाणी व विरासत की रक्षा करने और सेवा भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक गुर इतिहास से परिचित कराएं। गुरुद्वारा साहिब में बच्चों के धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए उन्होंने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की तथा अगले वर्ष और अधिक बच्चों को इन आयोजनों से जोड़ने की अपील की। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद फूल राज सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्षिक टूर्नामेंट में जिले की नौ गतका टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट युद्धकला प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस पारंपरिक खेल को विदेशों में और अधिक लोकप्रिय बनाने, बच्चों को बाणा और सिखी से जोड़ने तथा अधिक से अधिक गतका टीमें तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों में गतका फेडरेशनों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और सोसाइटी की ओर से घोषणा की कि शीघ्र ही गुरुद्वारा नानक दरबार में विशेषज्ञ गतका कोच की देखरेख में एक गतका अखाड़ा प्रारंभ किया जाएगा। गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने गतका खेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब द्वारा प्रदत्त इस शस्त्र विद्या में स्टंटबाज़ी और बाज़ीगरी का कोई स्थान नहीं है और सभी गतका अखाड़ों तथा खिलाड़ियों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में हरसिमरन सिंह बल डीएसपी, राजिंदर सिंह सिद्धू अध्यक्ष, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर 90-91, कुलदीप सिंह समाणा, आर.पी. शर्मा एवं हरपाल सिंह चन्ना (दोनों पूर्व एम.सी.), अमरजीत सिंह सेक्टर 94, गुरदीप सिंह टिवाणा, गुरमीत सिंह, निहाल सिंह, गुरबीर सिंह, पलविंदर सिंह गोराया, विक्रमजीत सिंह, हरपाल सिंह, जसमिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सराओ और दिलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के निर्णायक मंडल में हरसिमरन सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह, परदीप सिंह, अनमोलप्रीत कौर, मोनिका, जगप्रीत सिंह तथा हरप्रीत कौर ने सेवाएं निभाईं।