पंचकूला 06 Feb : पंचकूला गोल्फ लीग सीज़न-2 के तीसरे दिन ग्रुप-A की टीमों ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। दो-दो मैच खेले जाने के बाद क्वालिफिकेशन की दौड़ और कड़ी हो गई है, जहां अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और हर बोनस पॉइंट निर्णायक साबित हो रहा है।
तीसरे दिन के खेल के बाद क्लब्स ऑन फ्लेम्स ने शानदार और संतुलित प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-A में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। टीम ने 661 गेम पॉइंट्स और 25 बोनस पॉइंट्स के साथ कुल 686 अंक जुटाए।
डिफेंडिंग चैंपियन हाईलैंड किंग्स भी महज एक अंक पीछे रहते हुए 685 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जहां उनके बोनस पॉइंट्स ने उन्हें मजबूती से खिताबी दौड़ में बनाए रखा है।
शिवालिक स्विंगर्स ने लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 677 अंक हासिल किए, जबकि एडीएस फाल्कन्स 669 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। ग्रीन वॉरियर्स ने 663 अंक जुटाए, वहीं टी टाइटन्स ने संतुलित खेल के दम पर 657 अंक अपने नाम किए।
तालिका में आगे स्नीकिन गोल्फर्स 649 अंकों के साथ और जीबी लीजेंड्स 635 अंकों के साथ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे।
तीसरे दिन के बाद ग्रुप-A की स्थिति पूरी तरह खुली हुई है। आने वाले मुकाबलों में व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ फोरबॉल बोनस पॉइंट्स पर भी नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि क्वालिफिकेशन की जंग अब आखिरी दौर तक जाने के संकेत दे रही है।