Uturn Time
Breaking
जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
Logo
Uturn Time
दवा लेने आया कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार, नवीन गोगना लुधियाना 6 फरवरी /युटर्न : समराला पुलीस मुताबिक मर्डर केस मै ग्रिफतार केदी ईलाज के लिए सीविल हस्पताल आया पुलीस को चकमा देकर फरार हौ गया और पुलिस हाथ मलती रह गई दरअसल शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना ने न केवल जेल प्रशासन बल्कि स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। जानकारी के अनुसार फरार कैदी की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है, चोंकी सीविल हस्पताल इन्चाजॉ राज कुमार के मुताबिक फरार कैदी पर एफ आई आर न: 188 जो समराला मै दर्ज है ओर लुधियाना की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। हैरानी की बात यह है कि कैदी ने विमारी मैं तकलीफ का बहाना बनाया था, जिसके बाद जेल अधिकारियों ने उसे मेडिकल चेकअप और दवाई दिलाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों से चेकअप करवाने और दवाई लेने की औपचारिकताएं जैसे ही पूरी हुईं, सतपाल ने अपनी शातिर चाल चल दी। उसने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की चौकसी में सेंध लगाई और अस्पताल की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए देखते ही देखते रफूचक्कर हो गया। जब तक पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, कैदी उनकी पहुंच से काफी दूर निकल चुका था। इस घटना के बाद उसने लेकर आए पुलिस मुलाजिमों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मुलाजिम उसके पीछे भागे। मगर वह फरार हो गया। हस्पताल चोंकी ईन्चार्ज राज कुमार मुताबिक सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही फरार कैदी को पकडने की पुरी कोशिश की जा रही है लेकिन यह सवाल अभी भी बरकरार है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच एक कैदी कैसे गायब हो गया।