ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
आर्किड इंस्टीट्यूट और कंगारू किड्स स्कूल की मैनेजमेंट खिलाफ पावरकॉम का एक्शन, दोनों के बिजली मीटर काटने संबंधी नोटिस जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/6 फरवरी। सराभा नगर में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा न्यू हाई स्कूल के लिए दी जमीन को जबरन रेंट पर लेकर झूठ बोलकर बिजली मीटर लगवाकर प्राइवेट स्कूल चलाने वालों के खिलाफ पावरकॉम विभाग द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जिसके चलते विभाग की और से सराभा नगर किप्स मार्केट की बैक साइड स्थित आर्किड जूनियर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट और कंगारू किड्स इंटरनेशनल स्कूल की मैनेजमेंट को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें विभाग द्वारा दोनों स्कूल की मैनेजमेंट पर पब्लिक प्रॉपर्टी को गलत तरीके से लीज पर लेकर और विभाग को झूठ बोलकर मीटर लगाने के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते दोनों स्कूलों का बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसी के साथ साथ यूयूई नियम के तहत लाखों रुपए जुर्माना भी लगेगा। इस संबंधी विभाग ने दोनों स्कूल की मैनेजमेंट को 15 दिन के अंदर अंदर कनेक्शन न काटने का कारण पूछा है। जिसके बाद विभाग द्वारा एक्शन ले लिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले पावरकॉम की और से न्यू हाई स्कूल की सराभा नगर और सिविल लाइन ब्रांच और सराभा नगर स्थित श्री राम यूनिवर्सल स्कूल का भी बिजली कनेक्शन काटा जा चुका है। इस कार्रवाई से साफ है कि अब आप सरकार भ्रष्ट लोगों को बख्शने के मूड़ में नहीं है। ट्रस्ट ने न्यू हाई स्कूल को दी थी जमींन पावरकॉम विभाग द्वारा अपने नोटिस में विस्तार से पूरी जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट की और से 23 फरवरी 1970 में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से 4.71 एकड़ जमींन ली थी। जिसमें इकरारनामा हुआ था कि उक्त जमीन को मैनेजमेंट आगे नहीं बेच सकेगी और वहां सिर्फ न्यू हाई स्कूल ही चलेगा। लेकिन न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट के मुखी सुनील मडिया, बेटे गौरव मडिया, उनके राजनेता दोस्तों व करीबियों द्वारा न्यू हाई स्कूल तो सही से चलाया नहीं, बल्कि कमाई के चक्कर में स्कूल की जमींन आगे आर्किड जूनियर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल और कंगारू किड्स इंटरनेशनल स्कूल को लीज पर दे दी। चर्चा है कि दिखावे के लिए यह लीज पर है, लेकिन अंदरखाते यह जमीन तीनों स्कूलों को बेची जा चुकी है। पब्लिक प्रॉपर्टी को जबरन लीज पर लेकर तथ्य को छिपाया पावरकॉम विभाग की और से जारी नोटिस के मुताबिक आर्किड जूनियर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट की मैनेजमेंट द्वारा 18 मार्च 2015 और कंगारू किड्स इंटरनेशनल स्कूल की मैनेजमेंट द्वारा 21 मई 2015 को न्यू हाई स्कूल की कमेटी से जमीन लीज पर ली। जिसमें कंगारू किड्स ने 1200 वर्ग गज और आर्किड ने लीज डीड में स्पष्ट ही नहीं किया कि कितनी जमीन ली। पावरकॉम मुताबिक दोनों स्कूलों द्वारा पहले तो पब्लिक प्रॉपर्टी इललीगल तरीके से लीज पर ली। जबकि यह बात छिपाकर 2016 में पावरकॉम से बिजली मीटर लगवा लिया। फिर जमकर बिजली इस्तेमाल की। जबकि ट्रस्ट के इकरारनामे मुताबिक यह जमीन लींज पर ली ही नहीं जा सकती थी। अब पावरकॉम ने जांच की तो सच सामने आया। श्रीराम यूनिवर्सल और न्यू हाई स्कूल की भी बिजली गुल वहीं बता दें कि कुछ दिन पहले पावरकॉम विभाग की और से न्यू हाई स्कूल की सराभा नगर और सिविल लाइन ब्रांच पर भी एक्शन लेते हुए कनेक्शन काट दिए थे। जिसमें सराभा नगर ब्रांच के मीटर से अवैध तरीके के साथ श्री राम यूनिवर्सल स्कूल को बिजली सप्लाई की जा रही थी। वहीं सिविल लाइन ब्रंच से आठ विला और एक पीजी को बिजली दी जा रही थी। जिसके चलते फिलहाल श्री राम यूनिर्वसल स्कूल और न्यू हाई स्कूल की दोनों ब्रांच की बिजली गुल है। लाखों रुपए लगेगा जुर्माना समाजसेवी बलदेव राज कतना ने बताया कि पावरकॉम द्वारा नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि उक्त स्कूलों के खिलाफ बिजली एक्ट 2003 के तहत यूयूई (अनअथॉराइजड यूज ऑफ इलेक्ट्रिसिटी) का बनता जुर्माना भी लगाना बनता है। जिसके चलते दोनों स्कूलों पर 2016 से अब तक गलत तरीके से बिजली इस्तेमाल करने पर लाखों रुपए का जुर्माना भी लगेगा। जल्द पावरकॉम इस कार्रवाई को आगे बढ़ा सकता है। बुराई पर अच्छी की जीत न्यू हाई स्कूल ओल्ड स्टूडेंट्स एलुमनी एसोसिएशन के प्रधान राजेश गर्ग अनुसार यह बुराई पर अच्छी की जीत है। इन अवैध स्कूलों को चलाने के लिए पीछे से शह देने वालों का भी जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। मंत्री के प्रयासों से हुआ एक्शन न्यू हाई स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट्स द्वारा इस मामले में पिछले 30 साल से लड़ाई लड़ी जा रही थी। फिर मंत्री संजीव अरोड़ा के संज्ञान में मामला आया। उन्होंने ओल्ड स्टूडेंट्स का साथ दिया और आखिर एक्शन हुआ। हालांकि मामले संबंधी मंत्री अरोड़ा को भी कई तरह की सिफारिशें आई। लेकिन आखिरकार उनकी और से सच का साथ दिया।