सोनू टुटेजा
बठिंडा/यूटर्न/6 फरवरी। पार्षद इंदरजीत सिंह इंदर के सुपुत्र गुरइम्तियाज सिंह के विदेशी जमीं से पहली बार अपनी सरजमीं दादके घर बठिंडा आगमन के अवसर पर एक भव्य स्वागत एवं लाड़-दुलार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेयर पदमजीत सिंह मेहता विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पार्षद मास्टर हरमंदर सिंह, पवन मानी, रतन राही, उमेश गोगी, परमिंदर गोला, भंगू, संदीप बॉबी, साधु सिंह, विपिन मित्तू, विक्की नंबरदार, विनोद सैनी, अश्वनी बंटी, बलविंदर सिंह बिंदर, सोनी प्रधान, पंकज शर्मा, राकेश राही, रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने नन्हे गुरइम्तियाज को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए लंबी उम्र की कामना की।
---