ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
फरवरी 7 को आयोजित होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
- कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी चंडीगढ़, 5 फरवरी -- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर दाखिलें के लिए जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, उनकी परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, उनके एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा 7 फरवरी, 2026 शनिवार को जिला पंचकूला के जवाहर नवोदय विद्यालय मौली परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी श्रीमती मनजीत कौर मोबाइल नंबर 8219381145 और श्री गुरबीर सिंह 9671060928 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लेकर प्रातः 10:00 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा 11:00 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।