Advertisement
uturntime
Breaking
कमांडेंट एसपी आनंद ने एडवोकेट सायका राशिद को उत्कृष्ट नागरिक सेवा के लिए किया सम्मानित सांसद सत शर्मा को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, सबा अली ने दी शुभकामनाएं एडवोकेट सायका राशिद: साधारण शुरुआत से प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तक का सफर रफियाबाद यूथ वेलफेयर ने हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान शुरू किया 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 फरवरी को करेंगे सम्मानित, सीएम कप का भी करेंगे शुभारंभ-खेल मंत्री गौरव गौतम फरवरी 7 को आयोजित होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा डिलिवरी के बाद मां-बच्चे की मौत, लुधियाना की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार बुजुर्ग दंपती की गिरफ्तारी पर बवाल, काली चुन्नियां लेकर SSP कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन बोर्ड परीक्षा के बीच तेज डीजे बना परेशानी, छात्रों और स्थानीय लोगों में रोष पीजीआई सेमिनार में आए डॉक्टर से ऑटो में बर्बरता चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से एफसीसी कमेटी के लिए पार्षद जसबीर सिंह बंटी नियुक्त
Logo
uturntime
पंचकूला 05 Feb : शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस पंचकूला द्वारा नगर निगम के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सेक्टर-26 में सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली सब्ज़ी की दुकानों को नगर निगम पंचकूला की टीम के साथ मिलकर हटवाया गया। इसी क्रम में ओजस अस्पताल, सेक्टर-26 के पास सड़क पर लगी अवैध दुकानों को भी हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। साथ ही सड़क पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। माजरी चौक पर सड़क पर खड़े ऑटो-रिक्शा, ट्रक, पिकअप आदि वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग के चालान किए गए, जिससे जाम की समस्या में कमी आई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के एक स्कूटी को इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त हाउसिंग बोर्ड बॉर्डर पर चंडीगढ़ की ओर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा को हटवाने के संबंध में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर से वार्तालाप किया गया तथा इस विषय में औपचारिक पत्राचार भी किया गया। शहर में स्थायी समाधान के तहत सेक्टर-17/18 राउंडअबाउट पर यातायात को निरंतर सुचारू बनाए रखने के लिए 2 ट्रैफिक पुलिस जवानों को स्थायी रूप से तैनात किया गया है। पंचकूला सिटी ट्रैफिक पुलिस का संदेश:अतिक्रमण मुक्त सड़कें और नियमों का पालन ही सुरक्षित व सुचारू यातायात की कुंजी है। नागरिकों से सहयोग की अपील।