Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक शुक्रवार को मेयर हरप्रीत कौर बबला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त अमित कुमार (आईएएस), विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, समिति सदस्य सौरभ जोशी, गुरप्रीत सिंह, जस्मनप्रीत सिंह और सुमन देवी सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, जलापूर्ति व्यवस्था और सार्वजनिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई। समिति ने कहा कि इन परियोजनाओं से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। ये कार्य हुए मंजूर • पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-14 के रिहायशी क्षेत्र से अतिरिक्त बरसाती पानी की निकासी के लिए 900, 600 और 450 एमएम व्यास की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह पाइपलाइन सेक्टर 14/15/24/25 के राउंडअबाउट के पास मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ी जाएगी। अनुमानित लागत 26.98 लाख रुपये। • सेक्टर-49 के गुडविल एन्क्लेव के पास वी-5 रोड पर सिल्ट से भरी पुरानी ड्रेनेज लाइन की जगह नई समानांतर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन डाली जाएगी। अनुमानित खर्च 30.56 लाख रुपये। • धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में पार्क के पास 100, 150 और 200 एमएम व्यास की डीआई जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर 28.01 लाख रुपये खर्च होंगे। • मौली जागरण कॉम्प्लेक्स स्थित सामुदायिक केंद्र की विशेष मरम्मत को मंजूरी दी गई है, जिस पर 48.74 लाख रुपये की लागत आएगी। • सेक्टर-43 स्थित सरकारी आवासों (मकान नंबर 14–33, 43, 61–67, 73–82 और 873) के आसपास बारिश के पानी की निकासी के लिए नया स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। अनुमानित लागत 48.15 लाख रुपये। • सेक्टर-16डी में एससीओ नंबर 21 से 85 तक मार्केट/शोरूम के आगे और पीछे की फ्लोरिंग को अपग्रेड किया जाएगा। इस कार्य पर 27.86 लाख रुपये खर्च होंगे। समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश एफ एंड सीसी ने संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे करने के निर्देश दिए हैं। समिति का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में जलभराव की समस्या कम होगी और बुनियादी सुविधाएं और मजबूत होंगी।