Advertisement
uturntime
Breaking
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया ग्लाडा की तीन अवैध कॉलोनियां पर कार्यवाही या भ्र्ष्टाचार का शुरुआत : आस्था और कोर्टरूम के बीच: ब्यास डेरा का मजीठिया का बचाव, मान का ट्वीट और पंजाब की राजनीति गरमाई भारत 22 किमी चौड़े चिकन्स नेक के नीचे एक अंडरग्राउंड रेलवे बना रहा रुपये में तेज़ उछाल से व्यापार में राहत के संकेत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 7 सालों में सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त कंपनी को नुकसान पहुंचाने पर पूर्व डीएम को लगा 3.64 लाख जुर्माना, पहले वसूला, फिर उच्च अधिकारियों ने सेटिंग करके अंदरखाते वापिस भी कर डाला एस.सी. समाज को मिल रहा सम्मान, आम आदमी पार्टी की सरकार मजबूती से खड़ी : विधायक रंधावा पेंशनरों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, मांगें न मानीं तो पुतला फूंकने की चेतावनी बलटाना में लगाया गया मेडिकल कैंप, डॉक्टरों को किया गया सम्मानित बलटाना के फूड प्लाजा में युवकों पर हमला, कमरे में घुसकर की मारपीट
Logo
uturntime
जीरकपुर 04 Feb : बलटाना इलाके से मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलटाना स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि 7 से 8 युवकों ने होटल में ठहरे युवकों पर कमरे में घुसकर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। जानकारी के अनुसार पीड़ितों में शामिल तीन युवक होशियारपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे टाटा कंपनी में ट्रेनिंग के सिलसिले में जीरकपुर आए हुए थे और काम के चलते यहां ठहरे हुए थे। मंगलवार रात वे बलटाना के फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल में मौजूद एक महिला को इशारा करने की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। शुरुआत में विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन कुछ समय बाद हालात अचानक बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि बहस के बाद करीब 7 से 8 युवक वहां पहुंचे और सीधे होटल के कमरे में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने युवकों को कमरे से बाहर घसीटकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान एक अन्य युवक को भी पकड़कर बाहर लाया गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना के बाद बलटाना इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।