ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्पा सेंटर व होटल सील, 7 युवतियां रेस्क्यू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 04 Feb : शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ ज़ीरकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओरा स्पा सेंटर, फॉरएवर स्पा सेंटर और होटल चिराग को सील कर दिया है। पुलिस की इस रेड के दौरान मौके से सात युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में सिर्फ होटल मैनेजर ही नहीं, बल्कि संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों को भी नामजद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर के अनुसार पुलिस रेड से पहले कुछ युवतियां मौके से फरार हो चुकी थीं। वहीं होटल मैनेजर भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ज़ीरकपुर पुलिस की प्राथमिकता शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसएचओ ज़ीरकपुर द्वारा लगातार गश्त भी की जा रही है। एएसपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस तरह की गलत गतिविधियों और सेवाओं से दूर रहें। उन्होंने कहा, “इंसान कोई वस्तु नहीं है। महिला का अपना सम्मान और स्वाभिमान है। युवाओं को चाहिए कि वे पढ़ाई और सकारात्मक कार्यों पर ध्यान दें और समाज व प्रदेश का नाम रोशन करें।” फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।