Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
राज बब्बर जगराओं/यूटर्न/4 फरवरी। युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत जगराओं पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब सीआईए स्टाफ पुलिस ने रायकोट इलाके में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो 34 ग्राम हेरोइन बरामद की और उनकी कार से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर और जिंदा कारतूस भी बरामद किए। चारों युवकों से बरामद हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 18 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। एसएसपी जगराओं डाक्टर अंकुर गुप्ता ने बताया कि ये चारों बॉर्डर पार के इलाके से सस्ते दामों पर हेरोइन लाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं और अब भी ये रायकोट इलाके में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवकों में से दो युवकों पर पहले भी ड्रग तस्करी के मामले दर्ज हैं और एक युवक अमृतसर-अटारी बॉर्डर का रहने वाला है और वह यह हेरोइन बॉर्डर इलाके से लाता था और पहले भी वह कई बार बॉर्डर इलाके से हेरोइन लाकर रायकोट इलाके में सप्लाई कर चुका है और अब जल्द ही इनकी सप्लाई चेन भी तोड़ दी जाएगी। इस मौके एसपीडी राजन शर्मा, डीएसपी रायकोट हरजिंद्र सिंह,सीआईए स्टाफ इंचार्ज अमृतपाल सिंह, थानेदार खटडा थानेदार सुखदेव सिंह भी विशेष रूप से हाजिर रहे।