Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 26 Dec । पंजाब के औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊर्जा देते हुए राज्य के एमएसएमई सेक्टर में ₹400 करोड़ से अधिक के निवेश का ऐलान हुआ है। उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार उद्योगों के लिए सिर्फ नीतियां नहीं बना रही, बल्कि जमीन पर तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था के साथ निवेशकों का विश्वास जीत रही है। मंत्री ने कहा कि एमएसएमई पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार का फोकस है कि उद्यमियों को फाइलों के चक्कर नहीं, बल्कि कारोबार बढ़ाने का अवसर मिले। Invest Punjab के जरिए समयबद्ध मंजूरियां, सरलीकृत नियम और लगातार हैंडहोल्डिंग से राज्य को निवेश के लिए अनुकूल बनाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में कई नामी कंपनियों ने पंजाब में विस्तार की घोषणा कर सरकार की नीतियों पर भरोसे की मुहर लगाई। जय पार्वती फोर्ज ने ₹300 करोड़, कोवा फास्टनर्स ने ₹50 करोड़, लुथरा कोल्ड स्टोरेज ने ₹10–12 करोड़, मोहाली लॉजिस्टिक्स ने ₹10 करोड़ और रोशनी रिन्यूएबल्स ने पहले चरण में ₹100 करोड़ व आगे ₹300 करोड़ निवेश का ऐलान किया। ऑटो कंपोनेंट्स, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में होने वाला यह निवेश हजारों रोजगार अवसर पैदा करेगा और पंजाब को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। सरकार ने दोहराया कि उद्योग के साथ निरंतर संवाद और सुधारों के जरिए पंजाब को निवेशकों की पहली पसंद बनाया जाएगा।