ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पंचकूला गोल्फ लीग की शानदार वापसी, दूसरे सीज़न में और भी शानदार गोल्फ देखने को मिलेगा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
एक बड़ा फील्ड और कड़ा मुकाबला पीजीएल 2026 के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार पंचकूला, 03 फरवरी : पहले सफल सीज़न के बाद, पंचकूला गोल्फ लीग (पीजीएल) अपने दूसरे सीज़न के लिए वापसी कर रही है। इस बार पीजीएल में कड़ी टक्कर, ज़्यादा खिलाड़ी और एक बेहतर लीग एक्सपीरियंस मिलेगा और खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को भी आनंद आएगा। 4 से 22 फरवरी 2026 तक पंचकूला गोल्फ क्लब में खेले जाने वाले इस नए सीज़न से साफ है कि लीग एक शानदार शुरुआत से क्षेत्र के गोल्फिंग कैलेंडर पर एक मज़बूत स्पोर्ट्स इवेंट के तौर पर डेवलप हुई है। अपने पहले सीज़न की गति को आगे बढ़ाते हुए, 2026 के एडीशन में 16 टीमें होंगी, जिनमें से प्रत्येक में 16 खिलाड़ी होंगे, जो लीग के 2 फेज के दौरान दो अलग-अलग फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे। 16 टीमों को 8-8 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा गया है। लीग का पहला फेज, राउंड रॉबिन फेज, 4 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्टेबलफोर्ड फॉर्मेट पर स्कोर किया जाएगा, जिसमें उनके स्कोर उनकी टीम के कुल स्कोर में गिने जाएंगे। राउंड रॉबिन फेज के दौरान अपने सभी राउंड से हासिल किए गए स्टेबलफोर्ड प्वाइंट्स के आधार पर प्रत्येक ग्रुप की टॉप 4 टीमें नॉक आउट फेज के लिए क्वालीफाई करेंगी जो फोर बॉल बेटर बॉल मैचप्ले फॉर्मेट में खेला जाएगा। फाइनल और तीसरे स्थान के प्लेऑफ 22 फरवरी को खेले जाएंगे और उसी दिन ग्रैंड फिनाले सनडाउनर प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह होगा। जो चीज़ पंचकूला गोल्फ लीग को सबसे अलग बनाती है, वह है इसका सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया टीम स्ट्रक्चर और प्लेइंग फॉर्मेट जो कई मैच के दिनों में निरंतरता, स्ट्रेटिजी और टीम वर्क की मांग करता है, जबकि व्यक्तिगत प्रतिभा के बजाय ग्रुप परफॉर्मेंस की भावना को मज़बूत करता है। अपनी फाउंडिंग फिलॉसिफी के प्रति समर्पित, पीजीएल लीग कम्पटीटिव फ्रेमवर्क में इनक्लूसिविटी पर जोर देती है। प्रत्येक टीम में अनिवार्य रूप से एक महिला गोल्फर, 70 वर्ष से अधिक उम्र का एक सीनियर खिलाड़ी और डिफाइंड हैंडीकैप कैटेगिरीज में प्रतिनिधित्व शामिल है, जो कम्पटीटिव बैलेंस सुनिश्चित करता है। वहीं लीग के इस विश्वास को मज़बूत करता है कि गहराई, विविधता और टीम वर्क हाई क्वालिटी गोल्फ पर फोक्सड है। लीग को लेकर लगातार बढ़ती दिलचस्पी के बारे में बात करते हुए, बी चंद्र सेखर, को-चेयरमैन, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, पंचकूला गोल्फ लीग ने कहा कि “पंचकूला गोल्फ लीग की कल्पना एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में की गई थी जो प्रतिस्पर्धी गोल्फ को मजबूत करे और साथ ही भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा दे। दूसरा एडिशन एक स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है, जिसमें ज़्यादा गहराई, व्यापक भागीदारी और एक ऐसा फॉर्मेट है जो कौशल, अनुशासन और टीम वर्क की टेस्टिंग करता है। हम इस लीग को रीजन के खेल इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रीब्यूटर के तौर पर देखते हैं।” टूर्नामेंट डायरेक्टर दिगराज सिंह, जो पहले एडिशन की सफल आयोजन के बाद एक बार फिर से तैयार हैं, ने कहा, “फॉर्मेट को निरंतरता, रणनीति और ग्रुप परफॉर्मेंस को अवॉर्ड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हर मैच का स्टैंडिंग पर असर पड़ता है, जो पूरे लीग में टूर्नामेंट को रोमांचक बनाए रखता है। करीबी टीमों और एक मुश्किल शेड्यूल के साथ, ध्यान पूरी तरह से प्रदर्शन, टीम वर्क और खेल में हर पल दबाव में फैसला लेने पर है।” टूर्नामेंट को स्पांसर्स टाटा बार्कले (बार्कले मोटर्स), सीओएएल ऑफिशियल स्किनकेयर पार्टनर के रूप में, गोल्फ प्लस गोल्फ मैगज़ीन पार्टनर के रूप में और हिम पानी आधिकारिक वॉटर पार्टनर के रूप में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। जैसे ही पंचकूला गोल्फ लीग अपने दूसरे सीज़न के लिए शुरू होती है, यह पहले से अधिक कॉन्फिडेंस, व्यापक भागीदारी और एक स्पष्ट पहचान के साथ सामने आएगी। इसके साथ ही ये अपने आप को सिर्फ एक टूर्नामेंट के रूप में नहीं, बल्कि एक बढ़ते लीग इकोसिस्टम के रूप में स्थापित करती है जो प्रतिस्पर्धी गोल्फ, सहभागिता और कम्युनिटी के जोश का जश्न मनाता है। भाग लेने वाली टीमें: ग्रुप ए: डिफेंडिंग चैंपियंस - हाइलैंड किंग्स (सीड 1), क्लब्स ऑन फ्लेम्स, ग्रीन वॉरियर्स, शिवालिक स्विंगर्स, जीबी लेजेंड्स, एडीएस फाल्कन्स, टी टाइटन्स, स्नीकिन गोल्फर्स (सीड 4) ग्रुप बी: गोल्फिंग ईगल्स, रेजिंग बुल्स, पार-टी क्रैशर्स, हंसा लेजेंड्स, टी बर्ड्स, विक्ट्री वेव्स (सीड 2), गोल्फिंग पैंथर्स (सीड 3), फैंटास्टिक फोर्स