दिनेश मौदगिल
लुधियाना, 1 फरवरी : जीआरपी के सीआईए द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन से 6 किलो 750 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को काबू कर मामला दर्ज किया गया है। स्पैशल डीजीपी रेलवेज पंजाब आईपीएस शशिप्रभा द्विवेदी, एआईजी रेलवे पंजाब अमरप्रीत सिंह घुम्मण, कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन जीआरपी पंजाब बलराम राणा और उपपुलिस कप्तान जीआरपी लुधियाना के दिशा निर्देशों पर तथा इंस्पैक्टर पलविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए जीआरपी पंजाब कैंप एट लुधियाना की हिदायतों पर बदमाशों, स्मगलरों और नशे के खिलाफ चलाई हुई मुहिम के तहत एसआई बीरबल ने पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन लुधियाना से आरोपी अजय साहनी जिला वैशाली बिहार के पास से 6 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद करके आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जीआरपी में मामला दर्ज किया है। इंस्पैक्टर पलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 40 साल की है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और आरोपी से इस बारे में गहराई से पूछताछ की जाएगी।