कंगन में पावर कैनाल में गिरे दो युवक, एक को बचाया गया, दूसरा लापता — रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ब्रेकिंग न्यूज़ | कंगन (कश्मीर)
केंद्रीय कश्मीर के कंगन इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थून कंगन क्षेत्र में पावर कैनाल में दो युवक अचानक गिर गए।
जानकारी के मुताबिक, मुमताज़ अहमद तेवदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरा युवक तनवीर अहमद तेवदा अभी भी लापता है।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF गंदरबल की टीम, कंगन पुलिस, SDPO, SDM और सिविल प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
लापता युवक की तलाश के लिए जोरदार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
👉 प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है।