Uturn Time
Breaking
जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
Logo
Uturn Time
40 फीसदी मुनाफे का दिया था लालच, आरोपी के खाते में फ्रॉड की 70 हजार से ज्यादा रकम मिली पंचकूला 31 Jan : पंचकूला में साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए निवेश के नाम पर ठगी करने वाले पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए एक टेलीग्राम ग्रुप लिंक से जुड़ा है, जिसमें आम नागरिक को अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 के जून माह में उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक टेलीग्राम ग्रुप का लिंक भेजा गया था। ग्रुप में निवेश के नाम पर 40 फीसदी लाभ का झांसा दिया गया और धीरे-धीरे विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता से कुल 3,46,760 रुपये विभिन्न माध्यमों से ठग लिए गए। जब शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर 15 अक्टूबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 72,500 रुपये रोहित सैनी नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं, जो सोनीपत का निवासी है। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह की अगुवाई में जांच अधिकारी रविन्द्र ओहल्यान द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच की गई। ठोस सबूत सामने आने के बाद पुलिस ने 30 जनवरी को आरोपी रोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को 4 दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, उनके खातों, टेलीग्राम ग्रुप संचालकों और ठगी के पूरे तरीके का खुलासा किया जा सके। डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है और जांच अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर ठगी के मामलों में पुलिस तकनीकी और वित्तीय ट्रेल के आधार पर एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप लिंक, टेलीग्राम ग्रुप या निवेश के नाम पर दिए जा रहे लालच में न आएं। यदि कोई संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक प्राप्त होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।