स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया; मेहंदी प्रतियोगिता में रचनात्मक प्रतिभा दिखाने वाले चार विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया
अंबाला : रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा एनी मैरी स्कूल, अंबाला कैंट में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दीक्षित कपूर, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राज कुमार शर्मा, सचिव रोटेरियन अनिल सहगल तथा स्कूल के प्रिंसिपल अनिल पोपली ने सभी रोटेरियनों और स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉली चोपड़ा, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटेरियन अनिता कपूर, ज्वाइंट सेक्रेटरी रोटेरियन रीटा थापर, डायरेक्टर रोटेरियन कृष्ण लाल यादव, रोटेरियन चांद चावला, रोटेरियन ओम प्रकाश बनमाली, रोटेरियन कमलेश शर्मा तथा रोटेरियन सीमा सहगल सहित अन्य रोटेरियनों ने भाग लिया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
समारोह के दौरान स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की गई तथा श्रेष्ठ चार विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोटेरियन राज कुमार शर्मा और रोटेरियन दीक्षित कपूर ने प्रिंसिपल अनिल पोपली तथा स्कूल के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत सुंदर एवं अनुशासित ढंग से किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और देशभक्ति की भावना की भी सराहना की।
रोटेरियन अनिता कपूर और रोटेरियन रीटा थापर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति सम्मान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का वातावरण “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।