नवीन गोगना
लुधियाना, 30 जनवरी : पुलिस द्वारा गांव काकोवाल के सरकारी स्कूल के पास (जसपाल कॉलोनी) से 01 नशा तस्कर को 60 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समीर वर्मा PPS/ADCP-1 तथा किक्कर सिंह PPS/ACP उत्तरी लुधियाना ने बताया कि इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना जोधेवाल लुधियाना के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त के दौरान आरोपी सुनील उर्फ टिंडा पुत्र विष्णु ठाकुर, निवासी मकान नंबर ई/5692, गली नंबर 2, गोल्डन विहार कॉलोनी, फामड़ा रोड, लुधियाना को सरकारी स्कूल गांव काकोवाल, जसपाल कॉलोनी, लुधियाना के बैकसाइड से काबू किया गया।
आरोपी के कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस पर आरोपी सुनील उर्फ टिंडा के खिलाफ थाना जोधेवाल, लुधियाना में मुकदमा नंबर 15 दिनांक 29-01-26 को धारा 21-बी/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सुनील उर्फ टिंडा को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है तथा उससे आगे गहन पूछताछ की जा रही है।