Uturn Time
Breaking
जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना चंडीगढ़, 30 जनवरी /युटर्न : पंजाब विजिलेंस ने डॉ. हरकीरत गिल, एस.एम.ओ., और सतविंदर सिंह सीनियर असिस्टेंट को 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आरोपी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सिद्धवां बेट, जिला लुधियाना में तैनात हैं। आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सिद्धवां बेट के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ऑडिट चल रहा था, जिसके संबंध में डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. ने सतविंदर सिंह सीनियर असिस्टेंट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सिद्धवां बेट के माध्यम से सिद्धवां बेट सीएचसी में तैनात लगभग 50 कर्मचारियों से ऑडिट टीम को रिश्वत देने के नाम पर प्रति कर्मचारी 2500 से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ई.ओ.डब्ल्यू. लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी सतविंदर सिंह, सीनियर असिस्टेंट को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. सिद्धवां बेट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस छापेमारी के दौरान, डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. के पर्स से कुल 1,04,500 रुपये और आरोपी सतविंदर सिंह, सीनियर असिस्टेंट के पास से 1,07,000 रुपये की राशि बरामद की गई है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना, पंजाब में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी आगे की जांच जारी है।