Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सुनील बाजपेई कानपुर 30 Jan। यहां प्यार के नाम पर युवतियों को किसी ने किसी बहाने से शिकार बनाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके क्रम में एक तरफा प्यार में अंधे युवक ने साथ चलने से इनकार करने पर एक युवती को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। युवती को घरवालों ने हैलट में भर्ती कराया है। इसके पहले मोहल्ले वालों ने युवक को पड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया ,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एकतरफा प्यार में पागल इस युवक ने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से युवती के चेहरे और कलाई पर 13 वार किए ,जिसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ पीट-पीट की अधमरा करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि 9 दिन बाद, 7 फरवरी को युवती की शादी होनी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नजीराबाद थाना क्षेत्र के भदौरिया चौराहा इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के परिवार में माता-पिता, दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। लड़की का भाई ठेला लगाता है। परिजनों ने बताया कि उनके घर के पास एल्युमिनियम कारखाना है। फैक्ट्री में बीते दो साल से गोलू नाम का युवक काम करता है। गोलू का लड़की के घर आना-जाना था। युवती ने बताया कि बुधवार देर शाम गोलू आया और उसने रेस्टोरेंट चलकर खाना खाने की बात कही। गोलू नशे में था। इस वजह से लड़की ने इनकार कर दिया और अपने घर जाने को कहा। आरोप है कि इस पर गोलू ने सर्जिकल ब्लेड से चेहरे और कलाई पर करीब 13 बार हमला कर दिया। युवती ने काफी संघर्ष कर खुद को बचाने की कोशिश भी की। युवती दोनों हाथ और चेहरे पर कई जगह ब्लेड लगने से लहुलूहान हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और गोलू को जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंच फरार होने के पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने युवती और उसके परिवार वालों की सुरक्षा किए जाने की भी मांग की है।