ddos for hiredstatdstat l4링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음dstatip stressercasibombetciocasibomcasibomcasibom girişcascasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetgrandpashabet 8248holiganbet 7670jojobet 8229jojobet 8229holiganbet 7670grandpashabet 8248casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티
Chandigarh: तीन माह से वेतन नहीं, एक्सटेंशन भी अटका; एचकेआरएन पटवारियों के समर्थन में डीसी से मिले ओंकार सिंह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Fazilka: फाजिल्का में 30 किलो से ज्यादा हेरोइन पकड़ी, कार सवार तीन आरोपी गिरफ्तार; ड्रोन नेटवर्क की जांच तेज Chandigarh: तीन माह से वेतन नहीं, एक्सटेंशन भी अटका; एचकेआरएन पटवारियों के समर्थन में डीसी से मिले ओंकार सिंह Amritsar: रेल माल ढुलाई को बढ़ावा: नवांशहर से अनंतनाग पहुंचा कैटल फीड, छोटे कारोबारियों को भी मिलेगा फायदा Amritsar: 25 साल के अनुभव के साथ राखी मोहन ने शुरू किया ‘हूर बुटीक’, ग्राहकों को मिलेंगे नए फैशन डिजाइन Amritsar: प्रशासन से बनी सहमति, अमृतसर में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित; 15 अगस्त के बाद फिर होगी बैठक Amritsar: अमृतसर से NJP जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस का बदला नंबर, 12 और 14 अगस्त से लागू होगा बदलाव Amritsar: डेयरी संचालकों के विरोध के बावजूद कार्रवाई, 5 अवैध डेयरियों से पशु जब्त कर गौशाला भेजे Chennai: युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम तेज, तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेजों के लिए शुरू हुआ विशेष जागरूकता अभियान New Delhi: केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, छह IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं Jabalpur: प्लेटफार्म पर खड़े ट्रेन के एसी कोच में भड़की आग, यात्रियों के लिए नहीं था इस्तेमाल New Delhi: ‘राहुल गांधी चर्चा करो, भागो मत’, झारखंड छात्र आंदोलन पर NDA का प्रदर्शन; विपक्ष पर संसद बाधित करने का आरोप Dehradun: बारिश से पहाड़ बेहाल, अलकनंदा उफान पर; ऋषिकेश-यमुनोत्री समेत कई मार्गों पर आवाजाही ठप
Logo
Uturn Time
एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त अंबाला जिले के पटवारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात की। ओंकार सिंह ने आरोप लगाया कि 14 जुलाई को सरकार के दो माह के एक्सटेंशन के निर्देश के बावजूद अंबाला में इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं। उपायुक्त ने मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत पटवारियों की समस्याओं को लेकर अंबाला के उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें पटवारियों की गंभीर परेशानियों से अवगत कराया। इस दौरान एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त पटवारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा। ओंकार सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एचकेआरएन के माध्यम से पटवारियों की भर्ती की थी और ये युवा पिछले लगभग दो वर्ष चार माह से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी उपायुक्तों को इन कर्मचारियों को दो माह का एक्सटेंशन देने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आज तक अंबाला जिले के किसी भी एचकेआरएन पटवारी को यह एक्सटेंशन नहीं दी गई, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को पिछले तीन महीनों से वेतन भी नहीं मिला है, जिससे इनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और भविष्य को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। सरकार की इस उदासीनता के कारण मेहनतकश और योग्य युवा मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। ओंकार सिंह ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पहले युवाओं से दो-दो, तीन-तीन साल तक काम लिया जाता है और फिर उन्हें घर बैठा दिया जाता है। ऐसे में ये युवा न तो किसी अन्य नौकरी के लिए समय पर आवेदन कर पाते हैं और न ही उनके भविष्य की कोई सुरक्षा होती है। कई युवा उम्र सीमा के कारण आगे चलकर सरकारी नौकरियों से भी वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत पटवारियों ने राजस्व विभाग के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक निभाया है। ऐसे कर्मचारियों को असुरक्षा में रखने के बजाय उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि इन युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। ओंकार सिंह ने मांग की कि अंबाला जिले में भी तुरंत प्रभाव से वही व्यवस्था लागू की जाए जो प्रदेश के अन्य जिलों में लागू की गई है तथा सभी एचकेआरएन पटवारियों को बिना किसी देरी के दो माह का एक्सटेंशन दिया जाए। साथ ही लंबित वेतन का भुगतान तत्काल किया जाए और भविष्य में इन कर्मचारियों के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। उपायुक्त अंबाला ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।