ddos for hiredstatdstat l4링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음dstatip stressercasibombetciocasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişmatbetjojobet 8228holiganbet 7669grandpashabet 8247casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음
Chandigarh: रोड सेफ्टी को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, बच्चों ने पेंटिंग से दिया सुरक्षित सफर का संदेश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Shimla: बारिश की आड़ में फर्जीवाड़ा! शिमला में छुट्टी के नाम पर नकली सरकारी आदेश वायरल, प्रशासन ने किया अलर्ट New Delhi: हरियाली तीज पर महिलाओं के साथ नजर आईं सीएम रेखा गुप्ता, उत्सव में बढ़ाई रौनक New Delhi: ‘500 मीटर दूर छात्रों पर बल प्रयोग क्यों?’ राहुल गांधी का सवाल, पेलेट से घायल छात्र का किया जिक्र Ujjain: ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा उज्जैन, भस्म आरती में दिव्य स्वरूप के दर्शन; आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे अवंतिकानाथ New Delhi: ‘भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा...’ से पीएम मोदी का संदेश, श्रेष्ठ गुणों और उत्तम आचरण के साथ जीने का आह्वान Guwahati: असम में बाढ़ से तबाही, 52 राहत शिविरों में 8 हजार लोगों ने ली शरण; 73 केंद्रों से 41 हजार से अधिक को राहत Bhopal: हर 150 किमी पर एयरपोर्ट, 75 किमी पर हवाई पट्टी और 45 किमी पर हेलिपोर्ट का लक्ष्य, MP को एविएशन हब बनाने की तैयारी Alwar: अलवर में विकास का बड़ा मंच, अमित शाह करेंगे डेयरी प्लांट का शिलान्यास; अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा दूसरा मेडिकल कॉलेज New Delhi: पदक विजेताओं का बढ़ाया हौसला, पीएम मोदी बोले—खिलाड़ियों की सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा Surat: लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी तकनीक से सूरत में हरित ऊर्जा का विस्तार, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटील ने किया नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन New Delhi: ‘सूर्यपथ तिरंगा’ से दुनिया में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक जुड़ेंगे 50 से अधिक भारतीय मिशन Imphal: मणिपुर में हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, पिस्तौल-बंदूकें, 86 कारतूस और 23 ग्रेनेड बरामद
Logo
Uturn Time
ट्रैफिक पुलिस और सिप अबेकस अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 230 छात्रों व अभिभावकों ने भाग लिया। 6 से 12 वर्ष के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने तेज रफ्तार, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों के बारे में बताया। छात्रों से नियमों का पालन कर चंडीगढ़ को जीरो डेथ रेट सिटी बनाने में सहयोग की अपील की गई।
चंडीगढ़: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सिप अबेकस अकादमी के सहयोग से सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में स्कूल छात्रों के लिए रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 230 छात्रों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन डीजीपी यूटी चंडीगढ़ डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस के नेतृत्व में तथा आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार, आईपीएस, एसएसपी (सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन और डीएसपी ट्रैफिक रोड सेफ्टी लक्ष्य पांडे, दानिप्स की निगरानी में किया गया। डीएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रवेश शर्मा ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की जागरूकता टीम और सिप अबेकस टीम के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता के राउंड-II का आयोजन किया। इसमें परागांव स्कूल, सेक्टर-24 और सेंट सॉउपिन्स स्कूल, सेक्टर-32 के 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम जागरूकता सत्र के दौरान छात्रों को जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया और गुड समैरिटन कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके अलावा मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988, 1 सितंबर 2019 से लागू संशोधनों, केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 और मोटर व्हीकल्स ड्राइविंग रेगुलेशन, 2017 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। छात्रों को ISI प्रमाणित हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, लेन अनुशासन बनाए रखने, पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और मानक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की गई। ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को तेज रफ्तार, लापरवाही और वाहन चलाते समय ध्यान भटकने से होने वाले सड़क हादसों के खतरों के बारे में भी बताया। छात्रों से अपने परिवार और दोस्तों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रोड सेफ्टी प्लेज दिलाई गई। ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और चंडीगढ़ को सड़क दुर्घटनाओं में ‘जीरो डेथ रेट सिटी’ बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिप अबेकस अकादमी के स्टेट हेड जगदीप सिंह, फ्रेंचाइजी पार्टनर कमलप्रीत कौर और बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर राजन कुमार का सहयोग रहा। अभिभावकों ने भी पहल की सराहना करते हुए बच्चों में सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने को जरूरी बताया।