Uturn Time
Breaking
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध: हरपाल सिंह चीमा गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार आई.एस.आई. समर्थित सीमा पार के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; चार हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल सहित एक व्यक्ति अमृतसर से गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 6,000 रुपये रिश्वत लेते प्रिंसिपल को रंगे हाथों काबू किया गया ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो को 33,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर लुधियाना में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा व फिन्डोक एमडी हेमंत सूद के ठिकानों पर छापेमारी कुंदन विद्या मंदिर के छात्र गाव्य जैन ने 95.4% अंक किए हासिल बीसीएम आर्य का शानदार प्रदर्शन, 21 छात्रों ने 99% से अधिक अंक किए हासिल
Logo
Uturn Time
सुभाष शर्मा ने सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित लालड़ू 28 Jan : आम आदमी पार्टी ने आलमगीर के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह आलमगीर को जिला एसएएस नगर (मोहाली) के विरासत सेवा संगठन का प्रधान नियुक्त किया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब वाटर एंड सीवरेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुभाष शर्मा ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। नियुक्ति के बाद सुभाष शर्मा और बलविंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया तथा मंत्री अमन अरोड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। सम्मान समारोह के दौरान सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई दस लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज योजना एक ऐतिहासिक पहल है, जो पूरे पंजाब के लोगों के लिए लागू की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और चल रही योजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर आप नेता नरेंद्र धीमान, धर्म सिंह, मेजर सिंह, अवतार सिंह, बिलासा प्रधान, जसमेर खान, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, ज्ञान सिंह, सूबेदार बलबीर सिंह, बलजीत सिंह लालड़ू, संतोष कुमार शर्मा, बलदेव सिंह जास्तना, सोनू और लोकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।