'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम को लेकर विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। जिंपा ने लोगों से 12 अगस्त को होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके 12 अगस्त को होने वाले एक शाम भगवान शिव के नाम और अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए बसें रवाना करने के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया ।
अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा के पंजाब सरकार द्वारा 12 अगस्त को होशियारपुर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम'कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।इसी दिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन, मथुरा, हरिद्वार, श्री सालासर बालाजी तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बसों को हरी झंडी भी दिखाएंगे, जिससे श्रद्धालु निःशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।
जिम्पा ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर 12 अगस्त को होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम को लोगों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सरकार की सबसे सराहनीय पहलों में से एक बन चुकी है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु सम्मान और सुविधा के साथ पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन लोगों का सपना पूरा किया है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देकर शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और जन-केंद्रित शासन का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। जिम्पा ने विश्वास व्यक्त किया कि 12 अगस्त के कार्यक्रम होशियारपुर के लिए यादगार साबित होंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।