ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
शराब ठेकेदार की शिकायत के बाद सीबीआई ने कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग और दस्तावेज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की है। सूत्रों का दावा है कि ट्रैप की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आरोपों के बाद चंडीगढ़ पुलिस की जवाबदेही और भ्रष्टाचार नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चंडीगढ़ (अजीत झा) : चंडीगढ़ पुलिस एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में है। मनीमाजरा थाना प्रभारी (एसएचओ) मनिंदर सिंह पर मोटर मार्केट स्थित एक शराब ठेकेदार से हर महीने ₹1 लाख नकद और दो पेटी विदेशी शराब की कथित मांग करने के आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग, पेन ड्राइव और बातचीत की ट्रांस्क्रिप्ट चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी और एसएसपी को भेजते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। मंथली बढ़ाने के बाद विवाद शुरू सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता शराब ठेकेदार पहले भी कथित रूप से मासिक रकम देता था। आरोप है कि बाद में एसएचओ ने मंथली बढ़ाकर ₹1 लाख प्रतिमाह कर दी और साथ ही दो पेटी महंगी विदेशी शराब की भी मांग की। जब ठेकेदार ने इसे पूरा करने में असमर्थता जताई तो उसके बाद कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई। बताया जा रहा है कि शराब के ठेके के बाहर पुलिस नाका लगवा दिया गया, जिससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। ठेकेदार का आरोप है कि उसे आर्थिक और प्रशासनिक दबाव में लाने का प्रयास किया गया। लगातार परेशानी के बाद उसने सीबीआई से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई ने की रिकॉर्डिंग, ट्रैप की भी बनाई योजना सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग की और ट्रैप की योजना बनाई। हालांकि निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता रकम लेकर नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण ट्रैप सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद एजेंसी ने अपने पास उपलब्ध कथित रिकॉर्डिंग, पेन ड्राइव और बातचीत की ट्रांस्क्रिप्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेज दी। बताया जा रहा है कि सीबीआई के डीआईजी स्तर के अधिकारी ने करीब 15 दिन पहले डीजीपी और एसएसपी को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश भी की थी। 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, उठ रहे सवाल सूत्रों का दावा है कि कथित साक्ष्य भेजे जाने के बावजूद अब तक संबंधित एसएचओ मनिंदर के खिलाफ कोई सार्वजनिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस महकमे में चर्चा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर किए जाने की तैयारी चल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। भ्रष्टाचार के मामलों से पहले भी घिर चुकी है चंडीगढ़ पुलिस पिछले कुछ महीनों में चंडीगढ़ पुलिस के कई अधिकारी सीबीआई की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। हाल ही में बापूधाम पुलिस चौकी के तत्कालीन इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत सिंह को कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 31 मार्च 2026 को सेक्टर-26 सब्जी मंडी के बीट इंचार्ज हेड कांस्टेबल सुनील यादव तथा 6 जून 2026 को सेक्टर-39 के तत्कालीन एएसआई हितेश कुमार भी रिश्वत के मामलों में सीबीआई के शिकंजे में आ चुके हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने चंडीगढ़ पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि मनीमाजरा एसएचओ के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो यह पुलिस विभाग के लिए एक और बड़ा झटका माना जाएगा।