ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Dibrugarh: जेपी नड्डा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा और पीड़ितों से की मुलाकात - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने असम के शिवसागर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद नड्डा नगालैंड और गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।
डिब्रूगढ़/शिवसागर (Naren Danu) : पूर्वोत्तर में बाढ़ से बने हालात के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को असम के सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले का दौरा किया। हेलीकॉप्टर से नेपाली खूंटी गांव पहुंचने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार होकर जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान नड्डा के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल, मंत्री केशव महंत, मंत्री पीयूष हजारिका सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने राहत शिविरों, क्षतिग्रस्त मकानों और फसलों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। नगालैंड और अरुणाचल का भी करेंगे दौरा शिवसागर दौरे के बाद नड्डा नगालैंड के मोन जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। वहां राहत कार्यों की समीक्षा करने के बाद वह डिब्रूगढ़ लौटेंगे, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे। बुधवार रात उनका प्रवास डिब्रूगढ़ में ही रहेगा। दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले के याजाली पहुंचेंगे। यहां फ्लैश फ्लड और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और राहत शिविरों का जायजा लेंगे। इसके बाद इटानगर में राज्य सरकार के साथ समीक्षा बैठक कर वह गुवाहाटी के रास्ते नई दिल्ली लौटेंगे।