ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
लुधियाना को मिलेंगी पंखों की उड़ान, पीएम मोदी करेंगे हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
1 फरवरी को वे वर्चुअली प्रक्रिया के तहत हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
लुधियाना 28 Jan । पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के लोगों का सालों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे है जिसके तहत 1 फरवरी को वे वर्चुअली प्रक्रिया के तहत हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन को केंद्र सरकार से उद्घाटन का संभावित शेड्यूल मिल चुका है, जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ हलवारा एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसी हिमांशु जैन ने कहा, “हलवारा एयरपोर्ट लुधियाना के लिए ऐतिहासिक परियोजना है। उद्घाटन से पहले हर तकनीकी और सुरक्षा पहलू की जांच की जा रही है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन से पहले किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग दूसरी ओर, उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने और समन्वय मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें प्रशासन, पुलिस, एविएशन अथॉरिटी और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर खास रणनीति बनाई जा रही है। कई बार टूटी डेडलाइन, अब सपना होगा साकार हलवारा एयरपोर्ट परियोजना को पंजाब सरकार ने वर्ष 2018 में मंजूरी दी थी। इसके लिए 160 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित की गई थी। योजना थी कि 2022 तक एयरपोर्ट शुरू हो जाए, लेकिन फंडिंग, तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक कारणों से प्रोजेक्ट बार-बार टलता रहा। एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन आर.एस. भुल्लर का कहना है, “हलवारा एयरपोर्ट तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम है। इसके शुरू होने से पंजाब की एविएशन कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिलेगा और यात्रियों का समय व लागत दोनों कम होंगे।” सेंट्रल पंजाब को मिलेगा बड़ा फायदा : धीर होलसेल होजरी एसो के प्रधान संजू धीर ने कहा की लुधियाना देश का बड़ा इंडस्ट्रियल हब है। यहां से होजरी, मशीन टूल्स और साइकल इंडस्ट्री का बड़ा एक्सपोर्ट होता है। एयरपोर्ट शुरू होने से व्यापारियों को अब चंडीगढ़ या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। लुधियाना के लिए “हलवारा एयरपोर्ट लिए गेम चेंजर : जैरथ नैशनल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नवनीत जैरथ ने कहा की पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना के लिए “हलवारा एयरपोर्ट लिए गेम चेंजर साबित होगा। इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से एक्सपोर्ट बढ़ेगा और निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा।” रियल एस्टेट को मिलेगा बढ़ावा : महेश गोयल विशेष इंफ़्रा के चेयरमैन महेश गोयल अनुसार, एयरपोर्ट शुरू होने से न सिर्फ रियाल एस्टेट बल्कि अन्य होस्पिटल्टी सैक्टर होटल, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म सेक्टर में बढ़ोतरी होगी जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कारोबारी शहर को मिलेगी रफ़्तार : सचदेवा कोहिनूर साईकिल के एमडी अनिल सचदेवा ने कहा की " कारोबार और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। हलवारा एयरपोर्ट लुधियाना और आसपास के जिलों की ग्रोथ को नई दिशा देगा।”