चंडीगढ़ के सेक्टर-30 से माता बाला सुंदरी के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं की बस को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था लोगों को जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम है।
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने आज सेक्टर-30 से माता बाला सुंदरी के पावन दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेक्टर-30 के नागरिक उपस्थित रहे।
नरेश अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को माता बाला सुंदरी के पावन दर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "माता रानी सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय करें तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम हैं।"
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी यात्रा प्रारंभ की और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।