ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Bathinda: MY Bharat के अभियान में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश, युवाओं ने दिखाई जनभागीदारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: 2027 से पहले पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई? चन्नी समर्थकों की नारेबाजी से बढ़ी सियासी हलचल Chandigarh: चंडीगढ़ की हरियाली बचाने को आगे आए लोग, निगम और आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया पौधारोपण अभियान Zirakpur: चंडीगढ़ से हरियाणा-Delhi जा रही शराब की खेप पकड़ी, जीरकपुर पुलिस ने पिकअप समेत आरोपी दबोचा Zirakpur: जीरकपुर में शराब माफिया पर शिकंजा, चंडीगढ़ से आई अवैध खेप के साथ ट्रक जब्त Zirakpur: जीरकपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 63 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार Zirakpur: कंगना विवाद पर सियासत तेज, सपा नेता मदन शर्मा ने भाजपा से कार्रवाई की मांग की Zirakpur: हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जीरकपुर में सोसायटी सदस्यों ने लगाए पौधे Ludhiana: 2027 से पहले शिक्षा को सियासी हथियार बना रही मान सरकार, लुधियाना में खोले दो नए स्कूल ऑफ एमिनेंस Zirakpur: नेशनल हाईवे पर सीवरेज का रिसाव, फूड स्टॉल और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित Chandigarh: जयकारों के बीच माता बाला सुंदरी धाम के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था Chandigarh: विहिप की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, सुरेश राणा को मिली नई जिम्मेदारी Chandigarh: नई जिम्मेदारी पर एम.पी. शर्मा का अभिनंदन, समाज सेवा का लिया संकल्प
Logo
Uturn Time
MY Bharat बठिंडा और बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त आयोजन में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
बठिंडा (सोनू टुटेजा) : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), बठिंडा द्वारा बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बठिंडा के सहयोग से 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना तथा नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कर स्वयं को नशे से दूर रखने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुखविंदर कौर, कार्यक्रम अधिकारी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मिशा ने कहा कि "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक युवा स्वयं जागरूक बने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इस अभियान से जोड़े। 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित एक राष्ट्रीय जनआंदोलन है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अभियान का समर्थन करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया | MY Bharat, बठिंडा ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी एवं आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।