लुधियाना 28 Jan : सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां किन्नरों के एक ग्रुप ने युवक का अपहरण कर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है
लुधियाना में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस रंजिश ने अब बेहद खौफनाक रूप ले लिया है। आरोप है कि एक गुट से जुड़े युवक का अपहरण कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। गंभीर हालत में युवक का इलाज चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में चल रहा है।