Advertisement
uturntime
Breaking
अटल अपार्टमेंट्स का पारदर्शी ड्रा, साल के अंत तक मिलेगा फ्लैट्स का कब्जा वृंदावन नाव हादसा: जान तो बची पर सिस्टम ने मार डाला सिविल अस्पतालो में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी बरकरार 50% से अधिक पद खाली, कैसे बनेगे कॉरपोरेट अस्पताल फॉर्च्यून पैनोरा 2026 : अवार्ड्स और शानदार भागीदारी के साथ बनाई पहचान लुधियाना में फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, डेयरी कॉम्प्लेक्स और मिठाई की दुकानो की जांच भारत की औषधि रणनीति पैमाने से नवाचार की ओर, देश को बायोफार्मा और उच्चतम चिकित्सा विज्ञान के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कमिश्नर शेरगिल ने भगतावाला डंप साइट की प्रगति की समीक्षा की; इको स्टैन कंपनी ने समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई अजनाला शहर में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सफाई का विकास कार्य 15 अगस्त तक होगा पूरा – धालीवाल मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरों ते वार का 83वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 475 स्थानों पर छापेमारी; 223 गिरफ्तार भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा
Logo
uturntime
मोहाली 28 Jan : फेज-11 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-67 स्थित सीपी मॉल के समीप एक इमारत में चल रहे ‘गोल्डन यूनिसैक्स स्पा’ पर छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक रोमी पासी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि इमारत के मालिक को भी मामले में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में बाहरी राज्यों से भोली-भाली युवतियों को लाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल के निर्देश पर फेज-11 थाना प्रभारी अमन बैदवान की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा के भीतर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। वहां मौजूद युवतियों के बयान दर्ज कर उन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने स्पा संचालक रोमी पासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दर्ज केस में बताया गया है कि स्पा सेंटर का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए किया जा रहा था और इसमें बिल्डिंग मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।