ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Zirakpur: नीट में सरकारी स्कूलों का रिकॉर्ड प्रदर्शन, जीरकपुर में 882 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की सफलता पंजाब की बदली हुई शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने शिक्षकों के प्रशिक्षण, पारदर्शी भर्ती प्रणाली और परीक्षा व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सफलता के बावजूद विनम्र बने रहने की सीख दी।
जीरकपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जीरकपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सरकारी स्कूलों के नीट उत्तीर्ण 882 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सफलता की बधाई दी और इसे प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों के इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों को दी गई आधुनिक ट्रेनिंग को दिया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के शिक्षकों को आइआइएम अहमदाबाद और फिनलैंड में प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण से लौटने के बाद शिक्षकों ने स्कूलों में नई शिक्षण तकनीकों को अपनाया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफल विद्यार्थियों की संख्या एक हजार से अधिक हो सकती थी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं से कई विद्यार्थियों का मनोबल प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब में उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान किसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने हाल में फार्मेसी परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह के खिलाफ की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी भर्तियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब ‘नो कैश, नो सिफारिश’ के सिद्धांत पर पूरी पारदर्शिता से नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक 8,585 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी सफलता पर गर्व जरूर करें, लेकिन अहंकार से हमेशा दूर रहें। जीवन में आत्मविश्वास बेहद जरूरी है, परंतु आत्मविश्वास और अहंकार के बीच के अंतर को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भविष्य में भी नीट और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।