ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Drass: कारगिल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश, बोले- पीओके भारत का अभिन्न अंग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद और सीमा पार घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए सेना की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि भारत नवाचार, तकनीक और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगा है।
द्रास (Naren Danu) : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई बातचीत होगी तो वह केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर ही होगी। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और इसी विषय पर चर्चा की जा सकती है। रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी राज्य नीति का हिस्सा बना लिया है और उसके सैन्य प्रतिष्ठान तथा आतंकवादी संगठनों में कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए आतंकवादियों और उनके समर्थकों को कड़ा संदेश दिया है कि भारत हर शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का और अधिक ताकत से जवाब देने में सक्षम है। कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 1999 का युद्ध केवल सैन्य और कूटनीतिक विजय नहीं था, बल्कि इसने दुनिया के सामने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध स्मारक पर अंकित शहीदों के नाम भारत की विविधता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि भारत नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष अनुसंधान और डिजिटल बुनियादी ढांचे में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद, कट्टरपंथ और सीमा पार घुसपैठ को बढ़ावा देने में लगा है। उन्होंने युद्ध में शहीद हुए जवानों के साहस को याद करते हुए कहा कि कई सैनिक महज 20-22 वर्ष की आयु में अपने सपनों का त्याग कर मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते सर्वोच्च बलिदान दे गए। रक्षामंत्री ने शहीदों के परिवारों के त्याग और बलिदान को भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।