Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/20 जुलाई। बटाला के गांव लोहचप्प में शैलर पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी लोन लेने के बहाने अंदर गए और 30 से अधिक गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए 7-8 लोगों ने हमला किया। पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए अपने लाइसेंसी हथियारों से जवाबी हवाई फायर किए, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस मामले में किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन, हमलावरों ने गोलियां चलाकर दफ्तर और गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचाया। बटाला पुलिस ने मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है। 1 करोड़ रुपये मांगी थी रंगदारी बटाला-ग्रंथियां क्षेत्र में आढ़त, फाइनेंस और राइस शैलर का कारोबार करने वाले महकदीप सिंह और उनके चाचा निशान सिंह ने बताया कि लगभग 2-4 महीने पहले उन्हें किसी अज्ञात गैंगस्टर की तरफ से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी। इस संबंध में पहले से ही पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 9:30 से 10 बजे के करीब 3-4 हथियारबंद बदमाश कारोबारी के दफ्तर में लोन लेने के बहाने घुसे। मुख्य गैंगस्टर बाहर फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही बैठा रहा। फॉर्च्यूनर गाड़ी से किया पीछा जब परिजनों को खतरे का अहसास हुआ और वे पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे तो बदमाशों ने फॉर्च्यूनर से पीछा किया। पुलिस थाने से वापस आते ही बदमाशों ने शैलर पर पहुंचकर थार गाड़ी और इमारत पर ऑटोमैटिक 315 बोर के हथियारों से बर्स्ट फायर किए। कारोबारी की थार गाड़ी के शीशे टूट गए और शैलर की दीवारों पर गोलियों के दर्जनों निशान बन गए। कारोबारी ने बताया कि उनके साथियों के पास 12 बोर और पिस्टल जैसे लाइसेंसी हथियार मौजूद थे। अपनी और अपने लेबर व फोरमैन की जान बचाने के लिए उन्होंने हवा में 5-10 राउंड फायर किए। दोनों तरफ से हुई इस भयानक गोलाबारी के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। ---