ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
New Delhi: संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मार्च की अनुमति नहीं होने का हवाला देकर पुलिस ने रोका रास्ता; कई प्रदर्शनकारी हिरासत में, बातचीत की पहल के बीच सीजेपी प्रमुख ने समाप्त किया अनशन
नई दिल्ली (Naren Danu) : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद मार्च के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसी कारण प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात किए गए थे। अधिकारियों ने पहले प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक लौटने की अपील की, लेकिन कुछ लोग बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी संसद मार्ग की दिशा में निकल पड़े, जबकि कई अन्य मंडी हाउस और राजीव चौक क्षेत्र तक पहुंच गए। पुलिस ने संसद थाना क्षेत्र के आसपास पहुंचने वाले कई प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया और किसी बड़े लाठीचार्ज या गंभीर घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन से पहले सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की थी कि यदि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं लाया गया तो संगठन संसद मार्च करेगा। वांगचुक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। बाद में सरकार की ओर से बातचीत की पहल होने के संकेत मिलने पर दीपके ने पानी पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस बीच संगठन के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए पहुंचे। संगठन का कहना है कि सरकार के साथ वार्ता के जरिए उनकी मांगों पर चर्चा होगी। सीजेपी ने स्पष्ट किया कि बातचीत के साथ-साथ आंदोलन भी जारी रहेगा और आगे की रणनीति परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी।