ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
77वें गणतंत्र दिवस के समारोह :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों से कराया गया अवगत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
प्रदेश भर में 77वें गणतंत्र दिवस के समारोह स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में फहराया राष्ट्रीय ध्वज पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय समारोहों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों से कराया गया अवगत चंडीगढ़, 26 जनवरी: पंजाब राज्य में आज गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तथा पंजाब मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई। जिला वासियों को संबोधित किया गया, परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड से सलामी ली गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए निरंतर जनकल्याण और पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने अपने भाषण में बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला पंजाब राज्य देश का पहला राज्य है, जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, नशों के खिलाफ युद्ध, गैंगस्टरों पर कार्रवाई आदि का अपने भाषणों में विशेष रूप से उल्लेख किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में तथा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैबिनेट मंत्रियों में से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बठिंडा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पठानकोट, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर, स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा ने फरीदकोट तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अमृतसर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मालेरकोटला, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने श्री मुक्तसर साहिब, शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने लुधियाना में जिला वासियों को संबोधित किया और परेड से सलामी ली। इसी प्रकार जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रूपनगर, संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मानसा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तरन तारन तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।