Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
NEET-UG, अयोध्या मंदिर चढ़ावा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग; शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली (Naren Danu) : संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराव देखने को मिला। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के जोरदार विरोध और नारेबाजी के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने NEET-UG पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने इस विषय पर सदन में तत्काल चर्चा कराने की मांग की। विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही निर्धारित समय तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं लोकसभा में भी विपक्षी सांसद NEET-UG पेपर लीक, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित मामले तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर सदन के भीतर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। कई सांसद पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे तथा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लगातार व्यवधान के कारण सदन की कार्यवाही करीब 12 मिनट ही चल सकी, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है। इनमें आयकर संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक तथा उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक सहित सात प्रमुख विधेयक शामिल हैं। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि आगामी बैठकों में सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनती है या नहीं, ताकि लंबित विधायी कार्यों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हो सके।