Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर जुटे पार्टी नेता; बोले— संसद, जनता और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किए गए आश्वासन को पूरा करे केंद्र
नई दिल्ली (Naren Danu) : जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में गूंज उठी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अपने पूर्व आश्वासन को पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनका आंदोलन किसी नए वादे के लिए नहीं, बल्कि पहले से किए गए वादे की याद दिलाने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद, जम्मू-कश्मीर की जनता और उच्चतम न्यायालय के समक्ष राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रतिबद्धता जताई थी। अब समय आ गया है कि उस आश्वासन को अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली की मांग जारी रखेगी। उनके अनुसार यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं और अधिकारों से जुड़ा विषय है। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। इसके बाद से ही पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग समय-समय पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भी प्रदर्शन के दौरान कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राज्य का दर्जा वापस देने का आश्वासन दिया था और अब सरकार गठन के काफी समय बीत जाने के बाद भी उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने केंद्र से जल्द निर्णय लेकर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई।