ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresser
Ahmedabad: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; 15 घायल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सेंट्रा ग्रीन सोसायटी चुनाव विवाद टला, आज होंगे इलेक्शन, रेजिडेंट ने कोर्ट में दायर की थी याचिका Amritsar: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन और दो विदेशी पिस्तौल बरामद चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने के मामले में नया मोड, पिता ने सामने आकर कहा – मैंने बेटे को नहीं अगवा किया, ससुरालियों ने खुद भेजा था भाजपा ने 16 जिलों में नियुक्त किए प्रधान, लुधियाना की कमान सुनील मौदगिल के हाथ Chandigarh: पंजाब में मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद तेज, 19 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर New Delhi: सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती New Delhi: अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता Ahmedabad: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; 15 घायल New Delhi: मानसून रहेगा सक्रिय: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन बारिश के आसार Bhopal: एथेनॉल के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा, यह किसान और देश दोनों के हित में: भारतीय किसान संघ New Delhi: गिफ्ट डीड दर्ज कराने के लिए मांगी थी रिश्वत, सीबीआई ने उप-पंजीयक समेत दो को दबोचा New Delhi: 20 दिन के उपवास से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पोटैशियम स्तर कम मिला
Logo
Uturn Time
लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चल रही थी फैक्टरी, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
अहमदाबाद (Naren Danu) : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। वस्त्राल क्षेत्र के महमूदपुरा इलाके में स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, रामोल-गटराड रोड स्थित फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। धमाकों और आग की लपटों के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां, एंबुलेंस, असलाली मिनी फाइटर, गजराज और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एलजी अस्पताल और चार लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अहमदाबाद के मेयर और नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। लाइसेंस रद्द होने के बावजूद चल रही थी फैक्टरी पुलिस जांच में सामने आया है कि फैक्टरी का संचालन मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि रामोल-गटराड रोड पर आरएएफ कैंप के पीछे खुले मैदान में शेड बनाकर पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद यहां अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण जारी था। विस्फोटक अधिनियम के तहत जांच शुरू पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद रामोल थाना में विस्फोटक अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जांच की जा रही है।