ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresser
Dehradun: रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा को मिलेगी रफ्तार, 900 मीटर सुरंग का काम पूरा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सेंट्रा ग्रीन सोसायटी चुनाव विवाद टला, आज होंगे इलेक्शन, रेजिडेंट ने कोर्ट में दायर की थी याचिका Amritsar: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन और दो विदेशी पिस्तौल बरामद चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने के मामले में नया मोड, पिता ने सामने आकर कहा – मैंने बेटे को नहीं अगवा किया, ससुरालियों ने खुद भेजा था भाजपा ने 16 जिलों में नियुक्त किए प्रधान, लुधियाना की कमान सुनील मौदगिल के हाथ Chandigarh: पंजाब में मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद तेज, 19 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर New Delhi: सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती New Delhi: अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता Ahmedabad: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; 15 घायल New Delhi: मानसून रहेगा सक्रिय: दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिन बारिश के आसार Bhopal: एथेनॉल के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा, यह किसान और देश दोनों के हित में: भारतीय किसान संघ New Delhi: गिफ्ट डीड दर्ज कराने के लिए मांगी थी रिश्वत, सीबीआई ने उप-पंजीयक समेत दो को दबोचा New Delhi: 20 दिन के उपवास से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पोटैशियम स्तर कम मिला
Logo
Uturn Time
ऋषिकेश-बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ेगी नई सुरंग, 200 मीटर पुल भी जल्द होगा तैयार
देहरादून (Naren Danu) : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए बनाई जा रही 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस परियोजना के तहत तैयार किया जा रहा 200 मीटर लंबा पुल भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसकी मजबूती, सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच के लिए परीक्षण और ट्रायल किए जाएंगे। जाम से मिलेगी राहत, यात्रा होगी आसान रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण अक्सर यातायात दबाव और जाम की स्थिति बनती है। नई सुरंग और पुल के शुरू होने के बाद वाहनों की आवाजाही बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। नगर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होने से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। चारधाम यात्रा के लिए अहम कड़ी जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क संपर्क सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इसके शुरू होने के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।